👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मां चंडी जी की पालकी के पूजन व स्वागत के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे है। मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में शुक्रवार को मां चंडी की पालकी ने पंजाबी कालोनी व श्री नगर में प्रवेश किया तो भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूजा अर्चना के लिए महिलाएं व श्रद्धालु अपने-अपने आवास के द्वार पर पूजा सामग्री के साथ अपनी बारी की प्रतिक्षा करती हुई देखी गई। श्रद्धालुओं मां चंडी के स्वरुप की पूजा कर सुख, समृद्धि की कामना की।
इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने पालकी मार्ग पर सफाई की। पूजा अर्चना के बाद जय भगवान शर्मा व उनके साथियों ने मां का गुणगान करते हुए पालकी को विदाई दी।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































