👁 5 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को 140 एसडीएम के तबादले कर दिए। इनमें से अधिकतर वह एसडीएम हैं जो एक ही जिले में पिछले 3 वर्ष या उससे ज्यादा समय से तैनात हैं। इसी कड़ी में शासन ने एसडीएम सदर सत्य प्रकाश, धौलाना एसडीएम विजय वर्धन तोमर का भी तबादला कर दिया है। पीसीएस सत्य प्रकाश का तबादला फिरोजाबाद, पीसीएस विजय वर्धन तोमर का तबादला बिजनौर किया गया है जबकि फिरोजाबाद से डिप्टी कलेक्टर प्रहलाद का तबादला जनपद हापुड़ में किया गया है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

























