हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गांव रघुनाथपुर में रेलवे कारीडोर का कार्य चल रहा है ग्राम के मुख्य मार्ग पर रेलवे ने अंडर पास बनाया है बारिश को बन्द हुए लगभग 15 दिन हो गये लेकिन आज तक भी रघुनाथपुर का मुख्य मार्ग बन्द चल रहा है जिससे पूरा गाँव कई महीने से परेशान हैं कई बार वहाँ कार्य कर रही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा लेकिन किसी ने नहीं सुनी। परेशान महिलाएँ और ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन भानू के नगर अध्यक्ष पिलखुआ सुनील तोमर के नेतृत्व में धरना देकर प्रदर्शन किया तो कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने तुरंत पानी की निकासी कराई और जेसीबी से मिट्टी निकालने का कार्य शुरू कर दिया जिसपर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
सुनील तोमर ,विक्की कसाना ,बिललु ठेकेदार,लोकेश शर्मा,देवेन्द्र,टुककी ठेकेदार, रीना सरिता, मीनू , आदि उपस्थित रहे।
































