हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है। जिले में डेंगू के अब तक 42 संदिग्धों में इसकी पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में ज्यादा है।
वहीं दूसरी ओर डेंगू का लार्वा मिलने का सिलसिला भी लगातार जारी है। मंगलवार को बाबूगढ़ में 50 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला जबकि हापुड़ में 17 स्थानों पर। विभाग ने डेंगू का लार्वा खोज कर उसे नष्ट कर दिया। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बिगास में 30 और शहरी क्षेत्र में 20 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला, सिंभावली में 12, गढ़ में 15, धौलाना में 9, हापुड़ में 17 स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को डेंगू का लार्वा मिला जिसे खोजने के बाद नष्ट कर दिया गया।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31























