हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ केआदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार में चल रहे पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन जैन रथयात्रा निकाली गई जो कसेरठ बाजार जैन मन्दिर से प्रारंभ होकर कसेरठ बाजार, बाजार बजाजा, छोटी बड़ी मंडी पाटिया, सर्राफा बाजार, चण्डी रोड पक्का, अतरपुरा, कोठी गेट होते हुए कसेरठ बाजार मन्दिर जी पर पूरी हुई। जैन समाज के भक्तजन बड़ी संख्या में रथयात्रा में शामिल हुए। भाजपा विधायक विजय पाल सिंह, नगरपालिका परिषद् के चेयरमैन प्रफूल्ल सारस्वत, सुधीर गोयल, पूर्व सभासद विनोद गुप्ता ने रथयात्रा में पहुंच कर शुभकामनाएं दीं तथा जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय को देखा तथा उपचार के बाद सही हुए पक्षियों को आकाश में उड़ाया ।उन्होंने कहा कि घायल तथा बीमार पक्षियों का निशुल्क उपचार सच्ची जीव दया है। रथयात्रा में जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन एवं महामंत्री अशोक जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष सुशील जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र जैन, महामंत्री भुवन जैन, महिला जैन मिलन सुमिति की अध्यक्ष नीतू जैन, अनिल जैन, सतीश जैन, नेमचद जैन, अरूण जैन, रेखा जैन, रेणुका जैन, अनिता जैन, शिल्पी जैन, सपना जैन, सरोज जैन, मनोज जैन, भावना जैन सहित जैन समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।
































