👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ ने अवैध रूप से संचालित डेयरी संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। नगर पालिका परिषद hapur ने 65 संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। बता दें कि अवैध रूप से संचालित इन डेरियों पर गंदगी फैलाने का आरोप है। यह डेरिया सारी गंदगी नालियों में बहाती हैं जिससे नाली चौक हो जाती है और जल निकासी में काफी ज्यादा समस्या आती है। इसी के चलते सबक सिखाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद हापुड़ ने 65 डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि इससे पूर्व में भी 200 से ज्यादा डेयरी संचालक का संचालकों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































