👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर खड़ी इंटरसेप्टर ने ओवरस्पीड के चलते रविवार को 60 वाहनों के चालान किए और भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की सलाह दी।
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-9 आए दिन हो रहे हादसों पर विराम लगाने के उद्देश्य से सड़कों पर बेलगाम दौड़ते वाहनों की रफ्तार को काबू में करने के लिए इंटरसेप्टर मैदान में उतरा है। रविवार को इंटरसेप्टर ने पिलखुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर छिराजसी टोल के पास करीब 60 वाहनों के चालान किए। ओवरस्पीड वाहनों को काबू में करने के लिए आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।



















