👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के गांव दत्तियाना में स्थित प्रचीन भूतेश्वर शिव मंदिर प्रबंध समिति की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थय परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में स्वास्थय परीक्षण हेतु ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
शिविर में सर गंगाराम हास्पिटल के चिकित्सक डा. कविता त्यागी व बच्चन सिंह प्रेजिडेंट ओम हैल्थ फाउंडेशन की डा. ममता सिंह की टीम ने ग्रामीणों में शुगर, ब्लड प्रैशर, ईसीजी आदि रोगों का परीक्षण किया और दवाएं वितरित की। प्राचीन भूतेश्वर शिव मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय त्यागी व समाजसेवी अनिल त्यागी आदि ने बताया कि दिल्ली की ओम हैल्थ फाउंडेशन से शिविर में पूरा सहयोग किया है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























