हापुड़:राष्ट्रीय सैनिक संस्था हाप़ुड़ के तत्वावधान में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी की अगुवाई में सोमवार को यहां कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए काम करने वाले कोरोना यौध्दाओं का सम्मान किया गया।
उपकृषि निदेशक कार्यालय पर उप कृषि निदेशक डा० बी एन दिवेदी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा० दिव्या मौर्या,जिला भूमि संरक्षण अधिकारी सुरेन्द्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी (कृषिरक्षा)धर्मेंद्र जाखड व प्राविधक सहायक हौसला प्रसाद को लाकडाऊन में किसानों को कृषि क्षेत्र में जानकारी देने पर उन्हें सम्मान पत्र भेंट कर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि वैश्विक महामारी के समय भी ये अधिकारी कृषि विभाग में लगातार समय से अपने-अपने कार्यालय पर उपस्थित रहकर किसानों को हरसंभव बीज ,खाद कीटनाशक व कृषि के क्षेत्र में कोरोना योद्धा बनकर बखूबी कार्य कर रहें हैं।





























