हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा का रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष पंडित अजय शर्मा सहित पदाधिकारियों द्वारा बड़े ही गर्मजोशी के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
स्वागत होने के पश्चात पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि 1 वर्ष के अंदर सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएंगे जबकि सरकार का कार्यकाल पूर्ण होने को जा रहा है लेकिन जनपद हापुड़ एवं यूपी के अन्य जिलों की सड़कों की हालत बहुत खराब है।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गांव पोपाई के सामने रेखा शर्मा महिला की गड्ढे में बाइक का पहिया गिरने से दर्दनाक मौत हो गई, वहीं बृजघाट में नैनीताल जा रही महिला की गड्ढा होने के कारण फ्लाईओवर पर मृत्यु हो गई, जिला प्रशासन एवं भाजपा सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है, यूपी में सड़कों के गड्ढे दिन प्रतिदिन लोगों की जान ले रहे हैं।
भाजपा सरकार, किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं एवं व्यापारी वर्ग के साथ अन्याय कर रही है। यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं के साथ बलात्कार लूट हत्याओं का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। स्वागत करने वालों में प्रदेश महासचिव अनिल गुप्ता, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोरी, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, सिंभावली ब्लॉक के पंडित मनोहर लाल शर्मा, जिला महासचिव हरिओम शर्मा एवं आकाश कोरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।


























