हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में घटते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। शादी, समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या को बढ़ाने की छूट सरकार ने दी है। उत्तर प्रदेश में अब शादी समारोह में 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे। सराकर ने रविवार को आदेश जारी कर यह छूट दी है। हालांकि इस दौरान कोरोना नियमों का पालन करने के आदेश सरकार ने दिए हैं। बंद स्थानों पर खुले स्थानों में अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
यूपी में तेजी से घट रहे कोरोना के केस के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। सीएम योगी ने रविवार को शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या में ढील देते हुए 50 की जगह 100 लोगों के शामिल होने की छूट प्रदान की है।

सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033



























