👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के मैनेजर ने लाखों रुपए की कीमत के रेडीमेड कपड़े ले जाने वाले ट्रक चालक और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी के मैनेजर ने आरोप लगाया है कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक और चालक की मिलीभगत से लाखों रुपए का माल गायब हो गया। इस संबंध में पिलखुवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंपनी का माल 13 सितंबर को ट्रक द्वारा अमरोहा से गाजियाबाद के लिए भेजा गया जोकि गाजियाबाद तक नहीं पहुंचा। जब मामले की जानकारी की गई तो पता चला कि ट्रक की आखिरी लोकेशन छिजारसी टोल प्लाजा थी। कंपनी के मैनेजर ने ट्रक के चालक और ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



























