हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश के पहले गंगा ग्राम पुष्पावती पूठ को हाईवे से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए निर्माण कार्य भी जोरो पर है जिसकी लागत 33 करोड़ 96 लाख रुपए आएगी। इस निर्माण से दो दर्जन गांवों को लाभ मिलेगा।
बता दें कि इसका प्रस्ताव दो साल पहले तैयार हुआ था जिसका निर्माण तेजी से चल रहा है। सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव वैठ से होकर वाया देहरा कुटी होते हुए देश के प्रथम गंगा ग्राम पुष्पावती पूठ तक सड़क की लंबाई 25.60 किलोमीटर है। यह रास्ता काफी समय से खस्ताहाल हालत में है। वैठ से कुटी तक 15 किलोमीटर और कुटी से पूठ तक 11 किलोमीटर की लंबाई है। खस्ताहाल सड़क होने से ग्रामीणों को बेहद समस्या का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है जिसके लिए 33 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत आएगी। उम्मीद है कि दिसंबर तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा जिससे गांव पूठ, शंकराटीला, रहरवा किरयावली, नवादा खुर्द, आलमनगर, भदस्याना, बहादुरगढ़, नानई, डहरा कुटी, सेहल, वैठ, बड़का नगला, गंदू नगला समेत दो दर्जन गांव को इसका लाभ मिलेगा।




























