हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिलाधिकारी अनुज सिंह ,पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह,अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव व भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा के साथ 22 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए पिलखुआ क्षेत्र में बनाए जा रहे हेलीपैड उतरने के स्थान को लेकर बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर निरीक्षण में उपस्थित एक्शन पीडब्ल्यूडी जोध कुमार को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के हेलीपैड की उतरने तथा सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए तथा जहां -जहां पर बैरिकेडिंग की जानी है वहां का स्थान भी समय से चिन्हित करते हुए बैरिकेडिंग करा दी जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की भी जानकारी एक्शन पीडब्ल्यूडी से ली। निरीक्षण के दौरान ब्लाक प्रमुख धौलाना, निशांत सिसोदिया , अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033

































