हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में मां गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान के दौरान नमामि गंगे व वन विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा बृजघाट तीर्थ नगरी के समस्त स्कूलों के छात्र/छात्राओं के साथ पैदल रैली निकाली।
मां गंगा स्वच्छता सफाई अभियान, नमामि गंगे, गंगा विचार मंच ने मंगलवार को हिंदी दिवस पर तीर्थ नगरी बृजघाट के राजकीय इंटर कॉलेज बागड़पुर, श्री भागीरथी इंटर कॉलेज बृजघाट, महाराजा अग्रसैन, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता सफाई अभियान के लिए जागरुकता रैली निकाली।
बृजघाट तीर्थ नगरी में मां गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को जागरूक करते समस्त स्कूलों के छात्र-छात्राएं व उच्च वन विभाग के समस्त अधिकारी मौजूद रहे। सभी स्कूलों के अध्यापक/अध्यापिका मां गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रैली निकालते हुए।स्वच्छता ही सेवा है पर ज़ोर दिया।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509






























