👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ के ब्लाक के गांव टयाला के ग्रामीण जल भराव के कारण नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे है। गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गांव टयाला में जगह-जगह पानी भरा है और लोग फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। गंदे पानी में मक्खी-मच्छर पैदा होने से अनेक ग्रामीण वायरल बुखार पीड़ित है।
बता दें कि हापुड़ ब्लाक के गांव टयाला को जिला प्रशासन ने गोद लिया हुआ है और टयाला के चहुमुखी विकास का जिम्मा ले रखा है, परंतु आज टयाला अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गांव टयाला के प्रधान मुकेश कुमार ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि नाली, रास्ते बनवाए जाएंगे।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033
जानिए आज के भाव:

































