हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : टिम्बर व्यापारी राजीव कंसल की मौत के मामले में अब नया मोड़ आया है। मृतक के पिता पूरन मल ने शुक्रवार को ई हापुड़ न्यूज से कहा कि राजीव की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों से उसके परिवार का कोई समझौता नहीं हुआ है, धोखा देकर शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराए है। पूरन ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
बता दें कि टिम्बर व्यापारी राजीव कंसल ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतक के पिता पूरनमल ने पुलिस रिपोर्ट में मनीष कंसल (मक्खन), संजीव कृष्णा, एक दलाल, हेमचंद सर्राफ को नामजद करते हुए पन्नापुरी के अरविंद गोयल पर जबरन गोदाम का बैनामा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अभी तक इस सिलसिले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है, बल्कि आरोपी खुलेआम घूमते फिर रहे है।
आरोपियों ने अग्रिम जमानत हेतु न्यायालय में अर्जी दी है जिस पर 16 सितम्बर को सुनवाई होगी। बात 9 अगस्त-2021 की है जब टिम्बर व्यापारी राजीव कंसल ने सूदखोरों से तंग आकर देशी पिस्टल से गोलीमार कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस रिपोर्ट में उक्त चार लोगों ने नामजद करते हुए पन्नापुरी के अरविंद गोयल पर आरोप लगाया है कि एक साजिश के तहत आरोपियों ने कम कीमत पर अरविंद गोयल को दुकान व गोदाम लिखवा दी थी।
मृतक के पिता पूरनमल ने आरोपियों से किसी प्रकार के समझौते से इंकार किया है और कहा है कि उसके बेटे राजीव कंसल की मौत के लिए हेमचंद सर्राफ, मनीष कंसल (मक्खन), दलाल, संजीव कृष्णा व अरविंद गोयल जिम्मेदार है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342


























