👁 0 views Views
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने सेब से भरा ट्रक चोरी होने की पुलिस को झूठी सूचना देने वाले ट्रक चालक व कंडक्टर को खाली ट्रक सहित पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गांव बदरखा का फरियाद व आदिल सेब की 456 पेटी लेकर मिर्जापुर के लिए चले थे। ट्रक पर लदे सेब को फरियाद व आदिल ने दौतई के मोहसिन व बझैड़ा कला के जाकिर की मदद से सेब को बेच दिया और खाली ट्रक को बुलंदशहर के क्षेत्र में खड़ा कर दिया। आदिल ने सेब से भरे ट्रक की चोरी की सूचना पुलिस को दी। परंतु आदिल ने जो झूठा जाल बुना था, वह उसमें खुद फंस गया। पुलिस ने खाली ट्रक को बरामद कर आदिल व मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099


























