👁 1 views Views
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com) : लूटपाट व चोरी जैसे अपराधों को अंजाम देने की नीयत से मोदीनगर रोड पर एक स्कूल के पीछे एकत्र चार बदमाशों को हापुड़ पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार चाकू व एक सैंट्रों कार बरादम की है।
पुलिस ने बताया कि एक सूचना मिलने पर पुलिस मोदीनगर रोड पर एक स्कूल के पीछे पहुंची और लूटपाट की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। चारों आरोपी जनपद बुलंदशहर के गुलावठी थाना के महारतपुरी के यामीन व अय्यूब तथा अगौता का नदीम, बुलंदशहर कोतवाली के सराय का यामीन है। ये बदमाश कार में सवार होकर हापुड़ आए थे।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996























