👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत नागरिकों की समस्याएं जानने के लिए बुधवार को दफ्तर से बाहर आए और परिषद के परिसर में समस्याएं लेकर घूम रहे लोगों से मिले।
चेयरमैन जन्म/मृत्यु पंजीकरण दफ्तर भी गए। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को जाना और मौके पर ही सम्बंधित विभाग के स्टाफ को बुलाकर समस्या का तुरंत निदान करने का निर्देश दिया।
चेयरमैन ने परिषद के कर्मचारियों से कहा है कि हापुड़ नगर पालिका परिषद आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का तुरंत हल हो, वरना कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























