हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को जल्द ही मेरठ की हापुड़ रोड से जोड़ा जाएगा। पांचवें चरण में मेरठ की हापुड़ रोड से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे जोड़ा जाएगा जिससे यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी और उनका समय बचेगा। इसके लिए मार्च 2021 में टेंडर को अपलोड किया गया था लेकिन कोरोना के चलते कार्य प्रभावित हुआ था जिसकी प्रक्रिया पन: शुरू हो चुकी है। नवंबर 2021 में गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के साथ इसका निर्माण भी शुरू होगा। गंगा एक्सप्रेसवे के शुरुआती केंद्र से ही दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण को जोड़ा जाना है। मेरठ की हापुड़ रोड के शकरपुर से एक्सप्रेस वे का पांचवा चरण शुरू किया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए मेरठ के खानपुर में एक इंटरचेंज बनाने की तैयारी भी की जा रही है। हापुड़ रोड से आने वाले वाहन गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की ओर जा सकेंगे।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099



























