हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिम्भावली विकास खंड के गांव सिखैड़ा में चिकित्सा की आधुनिक सुविधाओं से लैस सीएचसी अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डा. कमल मलिक ने मंगलवार को नारियल तोड़कर व फीता काटकर किया।
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डा. कमल मलिक ने कहा कि सिखैड़ा सीएचसी अस्पताल 60 बैड वाला हास्पिटल है और प्रत्येक बैड आक्सीजन प्लांट से जुड़ा है। महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की अलग-अलग व्यवस्था है। सिखैड़ा सीएचसी क्षेत्र के ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
गढ़ विधायक कमल मलिक ने दावा किया कि अगले एक पखवाड़े में कस्बा बहादुरगढ़ में सीएचसी प्रारम्भ हो जाएगा जो जिलास्तर का होगा। इस अवसर पर मुख्याचिकित्साधिकारी डा. रेखा शर्मा व भाजपाई उपस्थित थे।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010























