हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश के जाने-माने प्रख्यात पत्रकार व धार्मिक क्षेत्र की विभूति स्व.शिवकुमार गोयल पत्रकार (पिलखुवा) की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती का रविवार को ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थी। उनके निधन की खबर पाकर हैंडलूम नगरी में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
श्रीमती सत्यवती की अंतिम संस्कार बृजघाट गंगातट पर किया गया। उनकी चिता को मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र व कवि नरेंद्र गोयल ने दी। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ईहापुड़ न्यूज इस दुःखद घड़ी पर अपनी संवेदना व्यक्त करता है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509
























