हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से जन्मदिन मना कर कार से मेरठ के किठौर लौट रहे कार सवार 4 दोस्त हादसे की चपेट में आ गए जिसमें एक की मौत हो गई जबकि तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का नाम रवि है। मेरठ पुलिस ने हादसे में घायल दोस्तों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बता दें कि हापुड़ में शुक्रवार की रात चार दोस्त जन्मदिन मना कर कार से किठौर लौट रहे थे कि इसी दौरान गाड़ी किठौर रोड पर स्थित गांव सफियाबाद लौटी के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 दोस्त घायल हो गए। मौके पर पहुंची मेरठ पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शनिवार को रवि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मेरठ पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रॉपर्टी मेले में खरीदें और बेचें प्रॉपर्टी : 9540030099

























