हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने हापुड़ जिले से गढ़ निवासी अधिवक्ता मुकेश शर्मा को संगठन का हापुड़ जनपद का जिला चेयरमैन नियुक्त किया है जिस पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर और उन्हें बधाई दी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि आदरणीय राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश माननीया श्रीमती प्रियंका गाँधी जी व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री अजय कुमार लल्लू जी आगामी 2022 विधानसभा चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने के लिये दिन रात मेहनत कर रहे हैं इसी की कड़ी में सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ को भी मजबूत किया गया है।
बधाई देने वालों मे मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी,जिला उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल एडवोकेट, इरफ़ान क़ुरेशी सभासद,ज्ञानेन्द्रा गुप्ता, सचिन गोस्वामी,राजसिंह गूर्जर,विकास त्यागी,मो.जावेद, राजकुमार जौहरी,सगीर क़ुरेशी,मुकेश कौशिक,सुनील वर्मा,त्रिनेत्र गोयल,संजीव शर्मा,गौरव वत्सआदि उपस्थित थे।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033



























