👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के दो माह चलने वाले विशेष कार्यक्रम के प्रथम चरण में गुरुवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 राजेश सिंह के निर्देशन में स्वर्गाश्रम रोड के गांंव दोमाई स्थित वृध्दाश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 38 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से किसी भी व्यक्ति में टी0बी0 की बीमारी के लक्षण नहीं पाये गए। स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 राजेश सिंह, जिला पी0पी0एम0 समन्वयक सुशील चौधरी ,वरिष्ठ प्रयोगशाला परिवेक्षक बृजेश कुमार व वरिष्ठ ट्रीटमेंट परिवेक्षक हसमत अली उपस्थित थे।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























