👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ से दिल्ली, लखनऊ और बिहार जाने वाले रेल यात्रियों की जेब पर दोगुना भार पड़ रहा है। त्योहार स्पेशन ट्रेने चलने से यात्रियों को सफर के लिए सामान्य से ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है जिससे सफर महंगा हो गया है। दरअसल पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेनों का संचालन ठप हो गया था जिसके बाद दिवाली और कुंभ पर यात्रियों की सुगमता के लिए स्पेशल ट्रेने चलाई गई थी जिनका संचालन आज भी जारी है। इन ट्रेनों का किराया भी ज्यादा है जो कि आज भी यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है। अधिकांश ट्रेने त्योहार स्पेशल हैं, सामान्य ट्रेनों की संख्या कम है जिसका भार यात्रियों पर पड़ रहा है।
टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010



























