👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश विधानसभा-22 के चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विजयपाल की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है।
भाजपा विधायक ने गुरुवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में शहरी व ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने दावा किया है कि उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अफसरों को फोन पर तुरंत निबटारे का निर्देश दिया है। बता दें कि हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक विजयपाल सहित दर्जन कार्यकर्ता भाजपा से टिकट पाने की जुगाड़ में लगे हैं जिनमें कई महिलाएं भी हैं।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996




























