हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में खेतों पर चारा लेने गई महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी दलित महिला खेतों पर पशुओं के लिए चार लेने के लिए गई थी। इसी दौरान उसके साथ उसकी जेठानी भी थी। चारा काटते समय गांव का ही निवासी एक व्यक्ति खेतों में पहुंच गया और उसने महिला को ईंख के खेतों में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने इस दौरान महिला के कपड़े भी फाड़ दिए और जब महिला ने घटना का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला का शोर सुनकर जेठानी और आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया और इस दौरान उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित थाने पहुंची जिसकी तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से फरार है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























