हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद की बेटी प्रगति चौधरी का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कानपुर में ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। प्रगति ने टॉप 60 खिलाड़ियों में जगह हासिल की है। परिजनों में प्रगति के सिलेक्शन से खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला उपाध्याय नगर की निवासी प्रगति चौथी पुत्री पूर्व वन क्षेत्राधिकारी अशोक चौधरी ने उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम में जगह बनाई है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कानपुर में ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण के ट्रायल में 360 क्रिकेटरों को चुना गया था और अब तीसरे चरण का ट्रायल जारी है जिसमें 60 खिलाड़ी बचे हैं। प्रगति के कोच शोएब ने बताया कि अंतिम चरण के ट्रायल में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 टीम में प्रगति का चयन हुआ है।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891




























