हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की अपना घर कॉलोनी के पार्क में रोजाना एक वृद्ध प्रेमी जोड़ा सुबह 4 बजे ही आ धमकता और आधा घंटा तक प्रेम लीलाएं कर बाइक से उड़न छू हो जाता। वृद्ध प्रेमी युगल की प्रेम लीलाओं की कहानी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती। कॉलोनी वासियों ने वृद्ध प्रेमी युगल को कई बार समझाया, परंतु वे बाज नहीं आए और लीलाओं को जारी रखा।
वृद्ध प्रेमी युगल की प्रेम लीलाओं से खफा नौजवानों ने उन्हें अच्छा खासा सबक सिखाने की ठान ली। महिला नाइट गाउन में अपने प्रेमी के साथ बाइक पर पार्क में पहुंच गई और जैसे ही प्रेम लीला शुरू हुई तो कुछ नौजवानों ने प्रेमी युगल को घेर लिया। अब प्रेमी युगल नौजवानों की मिन्नतों पर उतर आया। कभी वे पैर पकड़ते और कभी छोड़ देने की मिन्नतें करते। आखिरकार कॉलोनी वासियों ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंचे पीवीआर-112 की गाड़ी में तैनात पुलिस उन्हें पकड़ कर थाने ले गई।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509

































