हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला योजना समिति हापुड़ के लिए सदस्यों का चुनाव 3 सितंबर को होगा। चुनाव मैदान में 17 प्रत्याशी भाग्य अजमा रहे हैं। इस चुनाव में सदस्य पद के लिए अनारक्षित वर्ग से अर्जुन, सुमित, तमकीन, राशिद अली, रविंद्र कुमार और अनारक्षित महिला वर्ग से शिखा तोमर, नसरीन जहां, सुनीता, शीतल, आभा ने नामांकन किया। अनुसूचित जाति वर्ग में ममता, सतीश प्रधान और अनुसूचित जाति महिला वर्ग में भावना ने नामांकन किया। अन्य पिछड़ा वर्ग से रुचि यादव, पूजा तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला से सिमरन, फरहाना ने सदस्य पद के लिए नामांकन किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि जिला योजना समिति के सदस्यों के लिए मतदान 3 सितंबर की सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा और इसके बाद मतगणना शुरू होकर कार्य समाप्ति तक होगी।
टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010



























