हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शहर में चल रही डेरियों को बाहर करने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए नगर पालिका ने तीन टीमों का गठन किया है। वहीं डेरियों को अब तक बाहर ना करने के चलते मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर की है। मंडलायुक्त ने नगर पालिका हापुड़ के अधिकारियों से 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
बता दें कि एनजीटी के आदेश के बाद आबादी के बीच चल रही गौशाला और डेरियों को शहर से बाहर करने के आदेश हैं। इस संबंध में 59 डेयरियों के बाद न्यायालय में चल रहे हैं। वहीं अब तक डेरियों के बाहर ना होने के चलते मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर की है। इसके बाद नगरपालिका ने तीन टीमों का गठन किया है और एक सर्वे शुरू किया है जिसके आधार पर रिपोर्ट तैयार कर 15 दिनों के भीतर मंडल आयुक्त को रिपोर्ट सौंपी जाएंगी। हापुड़ के तगासराय, मजीदपुरा, केशव नगर, स्वर्ग आश्रम रोड आदि मोहल्लों में डेरियों का संचालन हो रहा है जिन्हे बाहर करने के लिए कार्रवाई तेज हो गई है।
टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010



























