हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के तहसील चौपला से रामपुर रोड तक एक किलोमीटर लम्बी सीवर लाइन बिछाई जाएगी जिससे ट्रैफिक वनवे रहेगा। इस फेस के दौरान शहर से निकलने वाले गंदे पानी को रामपुर रोड पर बने एसटीपी के माध्यम से ट्रीट किया जाएगा।
आपको बता दें की अमृत योजना के तहत हापुड़ में सीवर लाइन बिछाने का निर्माण कार्य चल रहा है। रामपुर रोड पर एसटीपी दिल्ली रोड पर पुराने बस अड्डे के पास पंपिंग स्टेशन, दिल्ली रोड पर मेरठ तरह से अपना घर कॉलोनी तक और बुलंदशहर रोड के कई इलाकों में सीवर लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब तहसील चौपला से पुरानी चुंगी तक सीवर लाइन निर्माण कार्य होना बाकी है। बुलंदशहर रोड पर तहसील चौपला से लेकर पुरानी चुंगी तक करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी जिसकी लागत लगभग 42 करोड़ है इस से एसटीपी और सीवर लाइन का निर्माण कार्य हो रहा है। निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक चार महीनों तक वनवे रहेगा।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099



























