हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ स्टार ने कोरोना काल में समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। डीएम अनुज सिंह, उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, सह परिवीक्षा अधिकारी निशा रावत, जिलापूर्ति अधिकारी राजेश कुमार से क्लब के पदाधिकारियों ने भेंट कर सभी को विशिष्ट सम्मान पत्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
क्लब के मेंबर अंकित गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल जैसी महामारी में अपनी जान जोखिम में डाल कर पूरे समाज की सुरक्षा व व्यवस्था का कार्य बडी कुशलता से करते हैं। ऐसे प्रतिभावान व्यक्तित्वों का सम्मान कर हम खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
इस मौकें पर प्रधान नितिन गर्ग, सचिव लायन दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष लायन पवन सिंघल, चैयरपर्सन लायन अंकित शर्मा, संरक्षक लायन विशाल मलहोत्रा, मार्किट कम्युनिकेशंस चेयरपर्सन लायन मनीष गोयल, अंकित गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।



























