हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगरपालिका परिषद वार्ड संख्या 10 के सब्जी मंडी स्थित अंबेडकर पुस्तकालय पर मंगलवार को फ्री वैक्सीन का कैंप लगाया,जहां लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और वैक्सीन का टीका लगवाया। टीकाकरण में बुजुर्ग महिलाएं,युवा और वृद्ध पुरुष शामिल रहें। सभासद नरेश कुमार भाटी ने कहा हैं कि शहर के विभिन्न वार्डों में नगरपालिका परिषद द्वारा फ्री वैक्सीन का कैंप लगवाया जा रहा हैं। सभासद ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा हैं कि कोरोना महामारी से बचाव लिए सभी लोग टीकाकरण जरूर करवाएं। टीकाकरण ही एकमात्र वह उपाय हैं जिससे लोग कोरोना की महामारी से बच सकते हैं। कैंप में करीब 250 लोगों ने आधार कार्ड दिखाकर फ्री वैक्सीन का टीका लगवाया। अनम छमा शर्मा,मोनिका,आशा,ममता आदि महिला डॉक्टरो ने लोगों को फ्री वैक्सीन का टीका लगाया।


























