हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ विधानसभा के शहरी क्षेत्र के मौहल्ला गोपीपुरा, लक्ष्मणपुरा, जैन लोक व त्रिवेणीगंज आदि मौहल्लों के मतदाताओं ने मांग की है कि उन्हें नजदीक के मतदान केंद्र पर वोट डालने की व्यवस्था की जाए।
पत्रकार अशोक गोस्वामी आदि मतदाताओं ने एसडीएम सदर को पत्र लिखकर बताया है कि उनका मतदान स्थल 2 किलोमीटर दूर एसएससी कॉलेज में है निवास से अत्याधिक दूरी होने के कारण अनेक मतदाता वोट डालने से वंचित रह जाते हैं। अतः उक्त मौहल्लों का मतदान केंद्र नजदीक ही बनाया जाए। कोठी गेट पर सरस्वती स्कूल, धर्मशाला, नगर पालिका, जिला परिषद आदि में से किसी एक स्थान पर मतदान केंद्र बना कर उक्त मौहल्ले के लोगों को वोट डालने का अवसर दिया जाए ताकि कोई भी मताधिकार से वंचित न रह जाए।
टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010



























