👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गांव असौड़ा में चल रहे एक जुए के अड्डे का भंडाफोड कर अड्डे से तीन आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से ताश व 460 रुपए नकद बरामद किए है।
पुलिस ने एक सूचना पर गांव असौड़ा में एक जुए के ठिकाने पर छापामारी की और ठिकाने पर जुआ खेल रहे गांव असौड़ा के मुकीश, हरीश व सुंदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखते ही हड़कंप मच गया।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509



























