👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री सनातन धर्म महावीर दल हापुड़ की अगुवाई में महावीर हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में श्रीठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया गया और मनमोहक झांकियों के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है।
मंदिर में पालने में विराजमान ठाकुर जी को झुलाने के लिए भक्तों में होड़ लगी थी। इस मौके पर अजय गर्ग, दिनेश अग्रवाल, मधुसूदन माहेश्वरी, सुनील जैन, श्री मोहन गर्ग, ललित सैनी, चुन्नी लाल कानोडिया आदि उपस्थित थे और भक्तों में प्रसाद वितरित किया।
वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261



























