हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोरोना कर्फ्यू के दौरान यदि आप रात को 10 बजे के बाद बेवजह सड़कों पर घूमते हुए पाए जाएंगे तो पुलिस आपके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी।
केरल में महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए हैं।
कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस रात के 9 बजे से सक्रिय हो उठेगी और लोगों को चेताना शुरू कर देगी। रात 10 बजे के बाद कोई भी दुकान नहीं खुलेगी और ना ही लोग बेवजह सड़कों पर नजर आएंगे। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना सभी के लिए जरूरी है। 2 गज की दूरी मास्क जरूरी तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना जरूरी है। जिला पुलिस व प्रशासन हापुड़ के नागरिकों से अपील की है कि वे कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें और बेवजह रात को सड़कों पर ना निकले।
टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010



























