हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को श्री कृष्ण भक्तों ने हापुड़ में श्री बांके बिहारी स्वरुप के दर्शन किए। हापुड़ के मौहल्ला आर्य नगर निवासी मोहित गोयल श्री कृष्ण भक्त हैं। सोमवार को जन्माष्टी के पर्व पर मोहित के आवास पर भक्तों ने दीये की रोशनी में बांके बिहारी के स्वरुप के दर्शन किए। नंद लाल के भक्त मोहित ने अपने घर में बरसाना धाम भी बनाया जिनके दर्शन कर श्रद्धालुओं ने खुद को भाग्यशाली महसूस किया।
बता दें कि मोहित ठाकुर जी के भक्त हैं जो पिछले कई वर्षों से जन्माष्टमी पर्व पर अपने घर में मंदिर सजाते हैं जिसे देखने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं जिसने कान्हा के दर्शन किए वो उन्हें एक टकी नजर से देखते रह गया।
जन्माष्टमी पर कपड़ों पर पाएं 50% डिस्काउंट: 7817840559, 9927143205



























