हापुड़ ,सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के अंतर्गत मंगलवार की सुबह नेशनल हाईवे पर एक मैक्स पिकअप में बस ने पीछे से टक्कर मार दी जिस कारण करीब डेढ़ दर्जन श्रध्दालु घायल हो गए ।घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से नगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती 3 लोगों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया है। बता दें कि मंगलवार की सुबह जनपद अमरोहा के गांव महमदपुर निवासी 26 लोग मैक्स पिकअप में सवार होकर राजस्थान के बागड़ वाले बाबा के दर्शन कर वापस अपने गांव लौट रहे थे कि मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे थाना सिंभावली व थाना बाबूगढ़ सीमा बॉर्डर पर सड़क किनारे खड़ी हुई मैक्स पिकअप में एक बस ने पीछे से टक्कर मार दी जिस कारण भोजराम, नंदकिशोर, ध्यान सिंह, शीशराम, मुनीपाल, प्रियंका , विजय, दान सहा ,चंचल, मुनीपाल प्रियंका तथा मुन्नी सहित 18 लोग घायल हो गए ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से हापुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया ।चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मुन्नी, प्रियंका ,मुनीपाल को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया हैl पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033
























