हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शराब माफियों के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिए जाने के बाद मेरठ मंडल का आबकारी प्रवर्तन दल सक्रिय हो उठा है।
मेरठ प्रवर्तन दल के आबकारी निरीक्षक एन.के. मिश्र, संजीव तिवारी व राजकमल सिंह ने जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव भगवंतपुरा, नया बांस, चक्की मढैया, काकठेर मढैया, चक लठीरा आदि स्थानों पर दबिश दी और लोगों से कहा कि शराब पीनी है, तो ठेके से लेकर पीएं।
प्रवर्तन दल ने भगवंतपुरा के जंगल में कच्ची शराब बनाने वाले एक ठिकाने पर छापा मारा और 25 सौ कि.ग्राम लहन नष्ट किया, साथ ही 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। प्रवर्तन दल ने शेरा कृष्णा की मढैया से 14 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891























