👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 432/21 धारा 379 भादवि का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 02 चाकू व 5430 रूपये नगद बरामद किये हैं।आरोपी गांव सिखैड़ा का सरफराज व कमालपुर का आरिफ है।आरोपियों पर गत दिनों एक निर्माणाधीन फार्म हाऊस के जनरेटर से डायनुमा चोरी करने का आरोप है।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:























