हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद गाजियाबाद पुलिस ने चेन्नई कारोबारी के साथ हुई लूट के मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन 11 आरोपियों में से चार आरोपी हापुड़ के हैं जिनमें एक महिला भी शामिल हैं। इनमें से कुछ पर पहले से कई मामले भी दर्ज हैं।
आपको बताते हैं इन आरोपियों के नाम राजीव त्यागी पुत्र सुभाष चन्द त्यागी निवासी त्यागी मार्किट कोठी गेट हापुड़, अरविंद त्यागी पुत्र स्व. महाराज सिंह निवासी त्यागी नगर हापुड़, रीना त्यागी पत्नी अरविंद त्यागी निवासी त्यागी नगर हापुड़ और सतेंद्र सिंह उर्फ बोबी पुत्र पूर्व विधायक गजराज सिंह निवासी न्यू शिवपुरी हापुड़।
बता दें कि अभियुक्त राजीव त्यागी के खिलाफ आईपीसी की धारा 395, 397, 420, 120 बी के तहत गाजियाबाद के थाना कविनगर, 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गाजियाबाद के थाना कविनगर और धारा 135 के तहत हापुड़ कोतवाली में मामला दर्ज है।
वहीं अरविंद त्यागी के खिलाफ गाजियाबाद में दो मुकदमें दर्ज हैं। ये दोनों मामले थाना कविनगर में दर्ज हैं। एक मामला धारा 395, 397, 420, 120 बी के तहत तो दूसरा मामला 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है।
अरविंद की पत्नी के खिलाफ एक ही मामला दर्ज है यह धारा 395, 397, 420, 120 बी के तहत कविनगर में दर्ज है।
मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के पूर्व विधायक गजराज सिंह के बेटे बोबी उर्फ सतेंद्र के खिलाफ कुल आठ मामले दर्ज हैं। इनमें से दो गाजियाबाद के कविनगर में, चार जनपद हापुड़ में, एक गौमतबुद्धनगर में और एक मुरादाबाद कोर्ट में दर्ज है। गाजियाबाद के कविनगर में एक मामला धारा 395, 397, 420, 120 बी के तहत, दूसरा मामला 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कविनगर थाने में ही दर्ज है। एक मामला हापुड़ कोतवाली में आईपीसी 307 के तहत, एक मामला हापुड़ कोतवाली में आईपीसी की धारा 386 और 307 के तहत दर्ज है जबकि एक अन्य केस 307 में हापुड़ कोतवाली में दर्ज है वहीं 138 एनआई एक्ट के एक-एक मामले हापुड़, मुरादाबाद और गौतमबुद्धनगर में दर्ज है।
पुलिस ने 45 लाख रुपए की लूट का खुलासा 48 घंटे के भीतर कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जिनके कब्जे से 38,30,000 रुपए, घटना में प्रयुक्त 03 तमंचे व 5 जिन्दा कारतूस 0.315 बोर व i20 कार आदि बरामद की गई थी।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:


























