हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वैसे तो जनपद हापुड़ पुलिस 24 घंटे वांछित अपराधियों की खोज में लगी रहती है और जब वांछित अपराधी पुलिस की नजरों के आगे घूमते रहें और पुलिस अपराधियों पर हाथ न डाले, तो यहीं कहां जाएगा कि पुलिस का वांछितों के सामने आत्मसमर्पण। ऐसा ही नजर आ रहा है राजीव कंसल की मौत के मामले में।
बता दें कि टिम्बर व्यवसायी राजीव कंसल ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता ने पुलिस रिपोर्ट में मनीष कंसल, हेमचंद सर्राफ, संजीव कृष्ण सहित चार लोगों को नामजद करते हुए अरविंद गोयल पर साजिश के तहत डेढ़ करोड़ की दुकान व गोदाम एक करोड़ में खरीदने का आरोप लगाया है। पुलिस पर पहलू पर जांच कर रही है और सूदखोरों की फेहरिस्त में 12 लोग शामिल है।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वांछित अपराधियों की धर पकड़ के मुकाबले उन्हें न्यायालय में जाने का अवसर प्रदान कर दिया। आरोपियों की जमानत की अर्जी पर 27 अगस्त को सुनवाई होगी। वांछित आरोपियों पर धारा 306, 504, 506 के तहत मुकद्दमा दर्ज है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही और धाराएं बढ़ने की सम्भावना भी नजर आ रही है। मृतक के पिता पूरनमल ने आरोपियों की गिरफ्तारी व न्याय की मांग की है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033


























