भारतीय किसान संघ का 8 सितम्बर को जिला मुख्यालयों पर धरना










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान संघ मेरठ प्रान्त की बैठक में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भवन में प्रान्तीय अध्यक्ष ठाकुर हरवीर सिंह की अध्यक्षता में संम्पन हुईं।इस बैठक मुख्य वक्ता द्विप्रदेशीय संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोनपाल रहे । बैठक का संचालन प्रान्तीय मन्त्री कुलदीप सिंह ने किया। प्रान्तीय महामन्त्री राज सिंह चौहान ने कृषि,किसान संबंधित कई चेतावनियों,समस्याओं के मुद्दे पर किसान संघ के कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया व किसान संघ द्वारा अब तक किये गए आंदोलन कार्यो की समीक्षा की और तय हुआ कि भारतीय किसान संघ का किसानों हितों के प्रति अपनी नीतियां और संगठन द्वारा किसान हितों में कराए गए अच्छे कार्यों को गाँव तक पहुंचाने और कृषि संबंधित चेतावनियों,समस्याओं को सूचीबद्ध कर सदस्यता ग्रहण कराकर व ग्राम/विकास खण्डों समितियों का गठन करके क्षेत्र के किसानों समस्याओं पर त्रिवार्षिक योजना बनाकर निस्तारण कराएगा और उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ तब तक अपना आंदोलन जारी रखेगा जब तक गन्ना का भाव 400 रुपये/कुन्तल नहीं हो जाये। गन्ना भाव बढ़ाने के संबंध में भारतीय किसान संघ शीघ्र ही सरकार के साथ वार्ता करेगा।
द्विप्रदेशिय संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने कहा कि एम एस पी के लिये गारण्टी कानून की घोषणा सरकार को अवश्य करनी चाहिये परन्तु उससे पूर्व किसान की फसल का लागत का लाभकारी मूल्य के लिये नीति बनाये। इस सम्बंध में भारतीय किसान संघ पूरे देशभर में 8 सितम्बर 2021 की देश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना देकर माननीय प्रधानमंत्री को ज्ञापन देगा।
इसअवसर पर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी ने कहा कि जब तक किसानों की मांगों पूरा नहीं किया जाएगा भारतीय किसान संघ सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगा।

CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:







Related Posts

हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास

🔊 Listen to this हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोबाइल मार्केट में मोबाइल खरीदने पहुंचे एक युवक ने पेमेंट का…

Read more

पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर

🔊 Listen to this पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के शेर वाली गली में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास

हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास

पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर

पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर

“एस ए इंटरनेशनल स्कूल में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन”

“एस ए इंटरनेशनल स्कूल में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन”

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
error: Content is protected !!