VIDEO: किसान नेता के प्रतिष्ठान पर लाखों की चोरी, किसानों में रोष










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष की दुकान में शुक्रवार की रात बदमाश नकब लगा कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। यह प्रतिष्ठान पुलिस चैक पोस्ट से दस कदम की दूरी पर है।

भारतीय किसान यूनियन के नेता केशव अग्रवाल  का ततारपुर ओवर ब्रिज के पास केशव कैटल फीड के नाम से खल, चूरी, चौकर आदि का थोक का कारोबार है। शुक्रवार की रात को वह दुकान व गोदाम पर ताला लगा कर गए थे। वह जब शनिवार की सुबह प्रतिष्ठान पर पहुंचे तो प्रतिष्ठान के हालात देखकर दंग रह गए।

सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडे व थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के चप्पे का निरीक्षण किया।

प्रतिष्ठान के मालिक केशव अग्रवाल ने बताया कि प्रतिष्ठान से बदमाश 20 तेल के कनस्तर, बैटरी, इन्वर्टर, एलईडी तथा सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर आदि ले गए है। इससे पहले भी उनके प्रतिष्ठान पर कई बार चोरी हो चुकी है।

सी.ओ. एस.एन. वैभव पांडे ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और बदमाश जल्दी पकड़े जाएंगे।

भाकियू के नेता कुशलपाल आर्य, चौ.यशवीर सिंह, रामपाल सिंह, बाबूराम, धनवीर शास्त्री आदि ने चोरों का शीघ्र पता लगाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि चोरी का खुलासा न होने पर धरना दिया जाएगा। मौके पर फारेसिक टीम भी पहुंची और जांच शुरु की।

प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!