हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो द्वारा कोविड -19 टीकाकरण के विषय में हापुड़ के लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक दिवसीय मिनी आईसीओपी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमे लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण – “सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन” और “दवाई भी,कड़ाई भी” के संदेश के प्रति जागरूक करने के लिए पैंफलेट, स्टीकर और बैनर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों और शहर के उपनगरीय इलाकों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। लोगों को कोरोना टीका अवश्य लगवाने के लिए जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है।
गुरुकुल महाविद्यालय, ततारपुर कोविड 19 टीकाकरण के विषय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमे उत्कृष्ट निबंध लिखने वाले 30 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, मेरठ शिवानंद पांडे ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के बारे में लोगों में जो भ्रांतियां हैं और जो गलत सूचनाएं लोगों के मन में हैं उन्हें दूर करने के लिए और टीका लगवाने के लिए सकारात्मक प्रेरणा देने के उद्देश्य से ब्यूरो आफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन दिल्ली और प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो लखनऊ के दिशा निर्देशों के अनुरूप यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261

































