हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 77 वीं जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण कर उन्हें याद किया।पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। स्वर्गीय राजीव गांधी ने स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम किया था।शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आधुनिक भारत का निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी को ही जाता हैं उन्होंने ही देश में कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति को जन्म दिया था। इस मौके पर फिरोज कुरैशी, सिद्धार्थ स्वामी,शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,पूर्व शहर मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग,पवन कुमार गौतम,सोहनवीर प्रधान,दयाशंकर सागर,रमन सागर आदि लोग उपस्थित रहें।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099

































